Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : चार दिन में छीपाबड़ पुलिस को मिली सफलता छीपाबड़ में हुई लूट के आरोपी पकड़ाए

2 min read
Chhipabad police got success in four days
Text Size:

Harda News :  हरदा जिले के छीपाबड़ थाना अंतर्गत पड़वा फाटे के पास में 19 अगस्त को रात 9.00 बजे के लगभग हुई लूट की घटना के आरोपियो को छीपाबड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि 19 अगस्त को फरियादी अजय राजपूत अपने गांव जा रहा था तब पड़वा फाटे के पास में एक मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ओवरटेक किया। गाड़ी रुकवा कर देशी कट्टा दिखाकर और चाकू की नोक पर फरियादी से 7000 नगद, एक मोबाइल, हाथ घड़ी, छीन लिए । साथ ही मोटरसाइकिल की चाँबी भी छीन ली। मोटरसाइकिल को गड्ढे में धका कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संबंधित मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया जिसमें एक मोटरसाइकिल पर चार युवकों को पटेल ढाबा भिरंगी गेट की तरफ जाते दिखाई दिए । फरियादी के द्वारा बताये हुलिये के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की तलाश शुरू की ।

इस दौरान पोखरनी रोड फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ कर के पूछताछ की गई ,जिसमें तुलाराम पिता अशोक नाथ, शुभम पिता बलिराम पचोले और दो नाबालिक युवकों को हिरासत में लिया, उनसे से पूछताछ की गई है। जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है । उनसे लूट की गई नगद राशि, एक पिस्टल तथा चाकू बरामद कर किया है । घटना के दौरान उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है । चारों आरोपी खंडवा जिले के रहने वाले हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी मनोज सिंह, उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदोरिया, रिपु दमन सिंह राजपूत, संतोष श्रीवास्तव, कमल सिंह ठाकुर, प्रियंका पाठक, कंचन सिंह, तुषार धनगर, सुनील बघेल, त्रिवेंद्र तोमर सहित पुलिस स्टाफ की मेहनत रही है ।

 

What do you think?