Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कृषि विभाग के दल ने किया सोयाबीन फसलों का निरीक्षण, फसलों को इल्ली से बचाव के लिये दी सलाह

1 min read
The team of Agriculture Department inspected soybean crops
Text Size:

Harda News : उपसंचालक कृषि संजय यादव, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक आत्मा डॉ. श्रीचन्द जाट एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा अनिल कुमार मलगायां ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र पानतलाई, ग्राम सोहागपुर, पानतलाई, मनियाखेड़ी, छिदगांव तमोली, दूधकच्छ के किसानों के खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने ‘‘आत्मा‘‘ परियोजना के प्रदर्शन से संबंधित किसानों की सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया।

उपसंचालक कृषि यादव ने फसल में चने की इल्ली के नियंत्रण के लिए इंडोक्साकार्ब 15.80 प्रतिशत ई.सी. 333 मि.ली. हेक्टेयर या इमामेक्टिन बेंजोएट 01.90 प्रतिशत ई.सी. 425 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या नोवाल्युरोन 05.25 प्रतिशत + इन्डोक्साकार्ब 04.50 प्रतिशत एस.सी. 825-875 मि.मी. प्रति हेक्टेयर, 15.80 प्रतिशत ई.सी. 333 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या फ्लुबेंडियामाइड 39.35 एस.सी. 150 एम.एल. का छिडक़ाव करने की सलाह दी है।

उन्होने 100 दिवस से अधिक समय की फसल में चक्र भ्रंग नियंत्रण के लिए थायोक्लोप्रिड 21.17 प्रतिशत ई.सी. 750 मि.मी. प्रति हेक्टेयर या प्रोफेनोफास 50 प्रतिशत ई.सी. 1 लीटर प्रति हेक्टेयर या टेट्रानिलिप्रोल 18.18 प्रतिशत 250-300 मि.ली. प्रति हेक्टेयर का छिडक़ाव करने की सलाह दी है। उन्होने तना मक्खी के नियंत्रण के लिए थायोमेथोक्साम + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 125 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड 350 मि.ली. प्रति हेक्टेयर का छिडक़ाव करने की सलाह दी है।

What do you think?