Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों को मोरविटा व मिल्क पावडर किया वितरित

2 min read
Morvita for children in Anganwadi centres
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए ‘‘हृदय अभियान’’ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिये पौष्टिक आहार प्रदान करने का नवाचार प्रारम्भ किया गया है। अभियान के तहत चयनित 50 ग्रामों के कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट प्रदान की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि हृदय अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र करणपुरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर गांव के अतिकम एवं कम वजन के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही बच्चों को खिलाने के लिए उनके माता-पिता को मोरविटा पाउडर एवं मिल्क पाउडर वितरित किया गया।

इस दौरान कुपोषित बच्चों की माताओं को मिल्क पाउडर की मात्रा तथा बनाने की विधि विस्तार से बताई गई। साथ ही उन्हें बच्चों को लगातार 3 माह तक प्रतिदिन सुबह और शाम को पावडर देने के लिये समझाईश दी गई। इसी प्रकार जिले के ग्राम जूनापानी भवरदी, सांवरी, बोथी, चुरनी, टांडा व रैसलपुर में कुपोषित बच्चों को मोरविटा पाउडर और मिल्क पाउडर वितरण किया गया। इसके अलावा हृदय अभियान के तहत चिन्हित ग्राम साल्याखेड़ी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला, बाल विकास विभाग एवं समाज सेविका ऊषा गोयल द्वारा संयुक्त भेंट की गई।

What do you think?