Harda news : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने हरदा शहर के जलभराव की संभावना वाले आंगनवाड़ी केंद्रों का गुरुवार को निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। उन्होने इस दौरान स्व सहायता समूहों द्वारा बच्चों को दिये जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होने किचन शेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
Harda news : सीईओ सिसोनिया ने जलभराव की संभावना वाले आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण







