Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, शहर में लगातार बारिश का दौर जारी…

2 min read
Heavy rain is continuously falling in Harda, continuous rain continues in the city...
Text Size:

Harda News : हरदा में आज सुबह से बादलों का बरसना जारी हैं। शुक्रवार के दिन सुबह से ही हरदा शहर में बारिश हो रही हैं। छमाछम बारिश ने पुरे हरदा शहर को तरवतर कर दिया हैं। और अभी भी बारिश का दौर जारी हैं। लगातार बारिश के होने से मौसम सुहाना हो गया हैं। मौसम में ठंडक महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सोमवार तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेंगा। हरदा में ही नहीं पुरे मध्य प्रदेश में ही बारिश का दौर जारी हैं। प्रदेश के कई डेम भर गए हैं। कई जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हरदा में भी आने वाले दो चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी हैं। ज्ञात हो कि जुलाई से हरदा में रिमझिम बारिश हो रही थी। जिसकी वजह से शहर में अब भी नदी नालें भरे नहीं हैं। अब जब शुक्रवार को शहर भर में तेज बारिश को देखकर लग रहा हैं। हरदा शहर की सुख रही नदियों में फिर से बहार आ जाएगी। नदियां में अब तक शहर के गंदे नालों के पानी जाने से जो पानी प्रदुषित हो गया था। उम्मीद हैं अब की हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढने से वो पानी साफ हो जाएगा। नदियों को गंदगी से छुटकारा मिलेगा।

शहर में लगातार तेज बारिश होने की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों में ही रहें। बच्चों से लेकर बड़ो तक सब बारिश का अनंद उठाते नजर आए। शहर में लगातार बारिश होने से कई जगह जल भराव की स्थिति देखी गई। जिसके वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिले में गत चौबीस घंटों में 17.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 25.9 मि.मी., टिमरनी में 26.2 मि.मी., खिरकिया में 5.8 मि.मी., रहटगांव में 19.2 मि.मी. व सिराली में 12.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 425.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 463.5 मि.मी., टिमरनी में 340.8 मि.मी., खिरकिया में 399.8 मि.मी., रहटगांव में 456.9 मि.मी. व सिराली में 467.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 2 अगस्त तक 629.1 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?