Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : हरदा जिले में लगातार बारिश के कारण शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित – कलेक्टर

1 min read
Text Size:

Harda news : हरदा जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण, कलेक्टर आदित्य सिंह के आदेश अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में दिनांक 03/ 08/ 2024 का अवकाश घोषित किया जाता है। पूर्व से निर्धारित परीक्षाऐं यथावत समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।

हरदा में लगातार बारिश का दौर जारी है जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। इसलिए हरदा कलेक्टर ने बच्चों को बारिश की वजह से परेशानी न हो इसलिए हरदा के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि पूर्व से निर्धारित परीक्षाऐं यथावत समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश रहेगा

हरदा जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण, जिले में संचालित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 अगस्त को बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि 3 अगस्त को आंगनवाडी केन्द्रों में आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका विभागीय दायित्वो का निर्वहन पूर्ववत करेंगी।

What do you think?