Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : बीएचआरसी की टीम देगी जिला अस्पताल में नि:शुल्क सेवाएं

2 min read
BHRC team will give district
Text Size:

गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित होगी सेवा

Harda News : हरदा के बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की टीम अब हरदा जिला अस्पताल में अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करेगें। टीम द्वारा किये जा रहें इस सराहनीय कार्य से हरदा जिला अस्पताल में आने वाले उन गरीब मरीजों बहुत फयदा मिलेगा। जो हड्डी रोग, जोड़ रोग, हृदय रोग, सांस की तकलीफ, थायराइड, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियों से पिडि़त है। और प्रयावेट हॉस्पिटल में अर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपना ईलाज नहीं करा पा रहे है। और लगातार गंभीर बीमारी से जुझ रहे है। बघेल हॉस्टिपट की टीम के इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जो लोग सिर्फ सरकारी अस्पताल में ही अपना ईलाज करा सकते है।

उनके लिए ये खुशी की बात है। हरदा के बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की टीम अब नियमित रूप से हरदा के शासकीय जिला अस्पताल में नि:शुल्क सेवा प्रदान करेगी। हृदय रोग की सुपर स्पेशलिस्ट डॉ शैली माहेश्वरी राठी तथा हड्डी, जोड़ रोग एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ अंशुम राठी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीज को परामर्श प्रदान करेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी में भी अपनी नि:शुल्क सेवाएं देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को त्वरित इलाज की सुविधा प्रदान होगी। साथ ही जो मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण जोड़ रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, सांस की तकलीफ, थायराइड, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियों का इलाज समय पर नहीं ले पाते हैं उनके लिए बीएचआरसी ग्रुप की यह सेवा वरदान साबित होगी।

बीएचआरसी ग्रुप सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता है। इस ग्रुप की चिकित्सक टीम हरदा, नर्मदापुरम, भोपाल जिले व आसपास के क्षेत्रों में समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। बीएचआरसी ग्रुप द्वारा हरदा, सिवनी मालवा तथा भोपाल में हॉस्पिटल संचालित किया जा रहे हैं। जल्द ही संस्था द्वारा अन्य शाखाएं भी प्रारंभ की जाएगी।

What do you think?