Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने गुरूवार व शुक्रवार को मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम नकवाड़ा, सिरकम्बा, मोहनपुर, रहटगांव, शिवा ढाबा रहटगांव, आलमपुर, कमताड़ा, नीमगांव, गाडरापुर दमामी, टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा, पीलियाखाल, ग्राम उड़ा, आमासेल, रेहटाकला, कुकड़ापानी, खुदिया व सुल्तानपुर में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 33 पाव देशी शराब, 51 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 890 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत 20 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 101510 रूपये है।
Harda News : आबकारी विभाग के द्वारा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के 20 प्रकरण दर्ज







