Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा में धूमधाम से मनाई सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज की 754 वीं जयंती, निकला चल समारोह

3 min read
Celebrated with pomp in Harda
Text Size:

Harda News : शहर के जैसानी चौक के समीप विठ्ठल मन्दिर में नामदेव समाज द्वारा सन्त शिरोमणि नामदेवजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नामदेव समाज अध्यक्ष नारायण नामदेव ने बताया कि देव उठनी ग्यारस पर नगर के विठ्ठल मन्दिर में सन्त शिरोमणि नामदेवजी महाराज की 754 वीं जयंती नामदेव समाज के महिला पुरुष और वच्चो द्वारा बड़े ही उमंग और उल्लास के साथ मनाई गई।

जयंती में समाज के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। नीरज नामदेव ने बताया कि प्रात: आठ बजे से सन्त शिरोमणि नामदेव जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पण्डित जी द्वारा विधि विधान से हवन पूजन कराया गया। जिसमे समाज के महिला और पुरुषों ने हवन में आहुतियां देकर पूण्य का लाभ लिया। उसके बाद महारती कर प्रसादी वितरण किया गया।

विठ्ठल मंदिर से संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज का चल समारोह निकला जो कि जैसानी चौक, टांक बंधु चौराहा, पोस्ट ऑफिस, चांडक चौराहा, घंटाघर होते हुए मंदिर में समापन हुआ। चल समारोह में बैंड बाजे और सांस्कृतिक भजनों की धुन पर महिला और पुरुषों ने जमकर नृत्य करते हुए संत नामदेव जी के जयकारे लगाए। चल समारोह का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभी ने एक दूसरे को सन्त नामदेव जयंती की बधाई देते हुए भगवान से प्राथना की कि हमारे देश मे सुख शांति व अमन चेन बना रहे।

नामदेव समाज अध्यक्ष नारायण नामदेव ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए हमे संगठित होकर रहना होगा, क्योकि जब तक संगठित नही होंगे तब तक एकता नही होगी। इसिलए हमे संगठित होकर ही कार्य करना है और समाज को मजबूती प्रदान करना है। गोलू पहलवान नामदेव ने समाज द्वारा किये गए कार्यो की गतिविधि का वर्णन किया।

समाज के वरिष्ठ नेगी जी, विजय बोरसे, प्रमोद बोरसे, हृदयराम बोरसे, संतोष बोरसे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नामदेव समाज के युवाओं द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है। अध्यक्ष नारायण नामदेव ने समाज हित में किए गए कार्य, और साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी कायक्रमो की जानकारी प्रदान की गई।

अध्यक्ष नारायण नामदेव ने स्वजातीय बंधुओ सहित सभी प्रदेश वासियों को नामदेव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक एक मोती से मिलकर माला बनती है ठीक उसी प्रकार नामदेव समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर मालारूपी संगठित होना होगा। क्योंकि की संगठन में ही शक्ति है। उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर दिया। आभार नीरज नामदेव द्वारा व्यक्त किया गया। इस मौके पर नामदेव समाज के दर्जनों की संख्या में महिला, पुरुष बच्चे उपस्थित थे

What do you think?