Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Timarni News : टिमरनी में सामाजिक संस्थाओं एवं संजय शाह मित्र मंडल के सहयोग से स्वास्थ शिविर का आयोजन

2 min read
Organizing health camps
Text Size:

Timarni News : टिमरनी में सामाजिक संस्थाओं के सौजन्य से स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 160 नागरिकों का स्वास्थ प्रशिक्षण कर नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था नर्मदा जीवन दायिनी, एवं चिकित्सा संस्थान नर्मदा ट्रॉमा सेंटर, भोपाल व नर्मदा अपना अस्पताल नर्मदापुरम के चिकित्सको की टीम के द्वारा टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह जी मित्र मंडल टिमरनी व न्यू एस वी एस कबड्डी क्लब के सौजन्य से.. एक विशाल न्यूरो व हड्डी एवम जोड़ रोग शिविर का आयोजन हरदा जिले के टिमरनी तहसील में शर्मा पाली क्लीनिक अग्रवाल कॉलोनी में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 160 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गई। साथ ही इस शिविर में नर्मदा परिवार के गुणी न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ सौरभ श्रीवास्तव व ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ देवेश कुमार ने मरीजों की विभिन्न समस्याओं का निदान किया। साथ ही टिमरनी के सुधिजनो की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निदान का सौभाग्य मिला।

शिविर में टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह जी, भाजपा हरदा जिलाध्यक्ष राजेश जी वर्मा (काका)टिमरनी नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ सुमित मौड़ जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ हरदा मंडल अध्यक्ष डॉ संजय शर्मा, डॉ रितेश अग्रवाल, पार्षद सुनील दुबे जी, पार्षद गुलशन चौरसिया जी, पार्षद सुधीर गौर जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेन्द्र शर्मा जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गौर जी, डॉ प्रणय शर्मा जी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अंकित जोशी जी, अनिल किरार जी, राजकुमार चंदेल जी, न्यू एस वी एस कबड्डी क्लब के सभी कबड्डी के खिलाडिय़ों सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में सैकड़ों स्वास्थ प्रशिक्षण कर लोगों को परामर्श दिया गया।

What do you think?