Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सिराली के जनकल्याण शिविर में 47 हितग्राहियों को हितलाभ किया वितरण

1 min read
47 beneficiaries in public welfare camp of Sirali
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत इन दिनों ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण करने के लिये सिराली शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 व 11 के लिये रैन बसेरा में द्वितीय चरण का जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न पर्ची, आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया। शिविर में नगर परिषद सिराली अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम बुचा, पार्षद बहादुर सिंह राजपूत, कालूराम सेजकर, सुधा जितेंद्र मालवीय, भगवती राजपूत आदि उपस्थित थे।

शिविर में कुल 47 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये गये। इस दौरान सुभद्राबाई पति रमेशचन्द व ममताबाई पति महेश को पात्रता पर्ची, रमाबाई पति गोविन्द सोनी व रमजान खां पिता कल्लू खां को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इसी प्रकार शिविर में अमजद खां पिता तार मोहम्मद व हेदर अली को नवीन जल कनेक्शन स्वीकृति पत्र, राधाबाई पिता मांगीलाल को आयुष्मान कार्ड तथा शेख फारूख खां, हसीना बी एवं संतोष पिता मांगीलाल को संबल कार्ड वितरित किये गये।

What do you think?