Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हृदय रोग परीक्षण शिविर संपन्न, 37 बच्चों की की गई जॉच

2 min read
Heart disease check-up camp concluded
Text Size:

Harda News : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच. पी. सिंह ने बताया कि भोपाल से आए चिकित्सकों के दल द्वारा कुल 37 बच्चों की जॉच की गई, इन बच्चों में से 19 बच्चों में हृदय रोग संबंधी समस्याएं पाई गई। शिविर स्थल पर ही हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के एस्टीमेट तैयार किये गए, इन सभी बच्चों की सर्जरी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नि:शुल्क की जावेगी।

शिविर में चार एैसे बच्चों की जॉच भी की गई जिनका जन्म कुछ घंटो पूर्व ही जिला चिकित्सालय हरदा में हुआ है। शिविर में बच्चों के पंजीयन, सामान्य जॉच के बाद इको जॉच की गई। पूर्व में जिन बच्चों के हार्ट का ऑपरेशन हुआ है, एैसे बच्चों की फॉलोअप जॉच भी शिविर में की गई। शिविर में चिन्हित किए गए 0 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का आगामी माह में ऑपरेशन करवाया जावेगा ये सभी ऑपरेशन मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत नि:शुल्क किये जावेंगे।

भोपाल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेन्द्र नीखरा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान सामान्य देखभाल से इस जन्मजात रोग की समस्या से बचा जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान आवश्यक जॉच अवश्य करवाना चाहिए एवं चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए। संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा की।

शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू वर्मा, डॉ. पीएन छलौत्रे, डॉ. फजल खान, डॉ आशुतोष करोड़े, नीरज मालवीय, विकास राजपूत ने बच्चों की आवश्यक जॉच, परामर्श में सहयोग प्रदान किया। भोपाल से आई टीम में तरूण प्रजापति, आयुषी वर्मा, योगेन्द्र शर्मा, महेश दुबे शामिल रहे।

What do you think?