Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह कृषक जयनारायण को प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सर्वोत्तम कृषक जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया

2 min read
Collector Aditya Singh gave the gift of natural farming to farmer Jaynarayan
Text Size:

Harda News :  राय प्राकृतिक जैविक कृषि फार्म नयापुरा में किसानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आदित्य सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे सम्मेलन करने कि बेहद जरुरत है। उन्होंने कहा कि हरदा जिले को जैविक खेती की दिशा में ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासो की आवश्यकता हैं।

वर्ष 2023-24 का कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विभाग अंतर्गत कलेक्टर सिंह ने कृषक जयनारायण को प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सर्वोत्तम कृषक का 25,000 रुपए का जिला स्तरीय पुरस्कार और प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 13 किसानों का सम्मान शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया ।

कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संध्या मुरे ने जैविक कृषि के तरीकों पर चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजक जय नारायण राय ने इस अवसर पर बताया कि जैविक खेती की शुरुआत कैसे की जाए। इस अवसर पर जैविक खेती करने वाले किसान नन्हे लाल भाटी बालागांव , श्रीमती अरुणा गूजर झाड़पा, पप्पु भाई गोरा, रामकृष्ण सामेरिया, महेन्द्र मालाकार झाड़पा आदि किसानों ने जैविक कृषि की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अलग अलग जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी । इस कार्यक्रम में हरदा, देवास, रायसेन, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, आदि जिलों के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश विश्नोई ने किया।

 

What do you think?