Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडल्स की सराहना की, स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे सम्मानित

2 min read
Appreciated the models prepared by the students.
Text Size:

Harda news : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक कॉलेज के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, कलेक्टर आदित्य सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, अशोक गुर्जर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल व अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि महाविद्यालय परिसर के व्यवस्थित विकास के लिये कार्य योजना बनाई जाए। शासन स्तर से व जनभागीदारी निधि से पॉलिटेक्निक कॉलेज के विकास के लिये हर संभव राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में आवश्यक तैयारी के साथ न आने तथा जनभागीदारी समिति की पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर सिंह ने प्राचार्य को निर्देश दिये कि जनभागीदारी समिति की बैठक प्रत्येक त्रैमास में नियमित रूप से आयोजित की जाए। प्राचार्य ने बैठक में बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के होस्टल में होमगार्ड विभाग का सामान रखा हुआ है, जिससे विद्यार्थी होस्टल के कक्षों का उपयोग नहीं कर पा रहे है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने विद्यार्थियों के लिये कक्ष खाली कराने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि किसी भी कर्मचारी को कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर से कम मजदूरी न दी जाए।

पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में भ्रमण के दौरान वहां के विद्यार्थियों ने बहुत ही कम लागत में तैयार इलेक्ट्रिक बाइसिकल व स्कूटर का प्रदर्शन कलेक्टर सिंह व विधायक डॉ. दोगने के समक्ष किया। प्राचार्य ने इस दौरान बताया कि लगभग 14-15 हजार रूपये की लागत से मेकेनिकल ब्रांच के विद्यार्थियों हर्ष सोनी, शुभ पाराशर, प्रांजल गौर व रवि ने ये दो पहिया वाहन तैयार किये है। कलेक्टर सिंह ने इन विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने के लिये कहा।

पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण

विधायक डॉ. दोगने व कलेक्टर सिंह ने सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा व अशोक गुर्जर के साथ कॉलेज परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। कलेक्टर सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी अधिकारी कर्मचारियों को ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत परिसर में और पौधे लगाकर उनके फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करने के लिये कहा।

What do you think?