Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर सिंह ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक किया निरीक्षण

2 min read
Collector Singh conducted a surprise inspection of moong procurement centers
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को जिले के ग्राम कोलीपुरा, तजपुरा, नौसर एवं सौताड़ा स्थित वेयर हाउस में बनाये गये मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्राम सौताड़ा के वेयर हाउस में उपार्जन के लिये लाई गई अमानक स्तर के मूंग पाये जाने पर वहां के सर्वेयर व समिति प्रबन्धक के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होने सौताड़ा उपार्जन केन्द्र पर मूंग उपार्जन कार्य में संलग्न सहकारी समिति को ब्लेक लिस्टेड करने के निर्देश भी सहायक आयुक्त सहकारिता को दिये। उन्होने एसडीएम महेश बड़ोले को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के लिये कहा।

उपार्जित मूंग का भुगतान किसानों के खाते में जमा होने लगा है

कलेक्टर सिंह ने मार्कफेड के जिला प्रबन्धक से इस दौरान किसानों को मूंग उपार्जन के लिये भुगतान प्राप्त होने के संबंध में जानकारी ली तो प्रबन्धक मार्कफेड ने बताया कि हरदा जिले के किसानों को अब तक मूंग उपार्जन के बदले कुल 11 करोड़ रूपये का भुगतान मार्कफेड द्वारा किया जा चुका है। उन्होने बताया कि किसानों के खाते में उपार्जित मूंग की राशि मार्कफेड द्वारा जमा कराये जाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

मूंग की तुलाई और बिलिंग प्रक्रिया की गति बढ़ाएं

कलेक्टर सिंह ने नौसर के उपार्जन केन्द्र में मूंग तुलाई और बिलिंग की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने नौसर व सौताड़ा में बरसात के कारण उपार्जन केन्द्र के बाहर जल भराव को रोकने के लिये पहुँच मार्ग सही कराने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान ग्राम नौसर में सर्वेयर तथा सौताड़ा में पटवारी अनुपस्थित पाया गया, जिस पर उन्होने सर्वेयर व पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने तजपुरा एवं कोलीपुरा में निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि उपार्जन केन्द्र में प्रात: 8 बजे से मूंग खरीदी का कार्य प्रारम्भ हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने इस दौरान निर्देश दिये कि पटवारी और पंचायत सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मूंग उपार्जन के दौरान अपने क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का लगातार भ्रमण करें और वहां की व्यवस्थाएं सुधारें। कोई भी समस्या होने पर उसे अपने क्षेत्र के तहसीलदार व एसडीएम के ध्यान में लायें और समस्या का निराकरण करायें।

What do you think?