Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर ने दिए आदेश कर्मचारीगण बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति करें दर्ज

2 min read
Employees must mark their attendance through biometric machine
Text Size:

Harda news : शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक महाविद्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, कलेक्टर आदित्य सिंह, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति प्रदीप गौर, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, अशोक गुर्जर व अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे। बैठक में प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने बताया कि महाविद्यालय का उन्नयन अब प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में हो गया है तथा इस नये शिक्षा सत्र से कला संकाय में भूगोल, संस्कृत और संगीत तथा विज्ञान संकाय में कम्प्यूटर साइंस और बायोटेक्नॉलोजी विषय का शिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होने बताया कि एम.ए. समाज शास्त्र तथा एम.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस का अध्यापन भी इस नये शिक्षा सत्र से नियमित पाठ्यक्रम के रूप में शुरू हो गया है। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व अन्य कर्मचारीगण बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से लगायें।

जनभागीदारी समिति द्वारा स्ववित्तीय पाठ्यक्रम अंतर्गत कार्यरत अतिथि विद्वानों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह 13 आकस्मिक अवकाश और 3 एच्छिक अवकाश की पात्रता देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही समिति ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा के लिये दो सुरक्षा गार्ड निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए रखने पर सहमति व्यक्त की। समिति की बैठक में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से बस सुविधा के लिये 30 रूपये प्रतिमाह के मान से 360 रूपये वार्षिक शुल्क लिये जाने का निर्णय भी लिया गया।

इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार शारीरिक शिक्षा कल्याण शुल्क 25 रूपये प्रतिमाह के मान से 10 माह के लिये 250 रूपये वार्षिक शुल्क लेने की व्यवस्था का भी समिति ने अनुमोदन किया। जनभागीदारी समिति की बैठक में प्राचार्य डॉ. बिले ने बताया कि स्ववित्तीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत मेनेजमेन्ट व माइक्रोबायोलॉजी में स्नातक, बीबीए और बीसीए तथा संस्कृत व लोक प्रशासन में एम.ए. की कक्षाओं में गत वर्षों में प्रवेश न होने के कारण इस वर्ष भी इन पाठ्यक्रमों का अध्यापन बंद किया जाना है। समिति ने इस प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया।

What do you think?