Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सराहनीय कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित

2 min read
Anganwadi workers doing commendable work
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी को निर्देश दिये कि हृदय अभियान एवं अन्य विभागीय गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को चिन्हित करें।

सराहनीय कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस या अन्य अवसरों पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया के अलावा सभी परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक उपस्थित थीं।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जीर्ण शीर्ण व पुराने आंगनवाड़ी भवनों में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित न किये जायें बल्कि उन्हें अन्य शासकीय या निजी भवनों में संचालित किया जाए। साथ ही इन पुराने भवनों के स्थान पर नये आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिये नये भवन स्वीकृत कराने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं।

उन्होने कहा कि जिन आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों के आसपास भूमि उपलब्ध है, वहां पोषण वाटिका लगाई जाए ताकि पोषण आहार में ताजी सब्जी का इस्तेमाल हो सके। कलेक्टर सिंह ने हृदय अभियान की सफलता के लिये विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की सराहना की। उन्होने सभी सुपरवाइजर व सीडीपीओ को अपने क्षेत्र के अधिकाधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिये भी कहा।

कलेक्टर सिंह ने हरदा जिले के लिये बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष व सदस्यों तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बाल कल्याण समिति के लिये अध्यक्ष श्रीमती भावना रावत तथा सदस्य विक्रमादित्य टांक, श्रीमती स्वाति पाण्डेय, प्रमोद पुरबिया, शिखा केशवरे को नियुक्त किया गया है तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में श्रीमती दीपा टांक व प्रेमनारायण पटेल को नियुक्त किया गया है।

What do you think?