Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिले में दिव्यांगों व वृद्धजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण हेतु शिविर का होगा आयोजन

2 min read
Artificial limbs for disabled and aged people in Harda district
Text Size:

15 को खिरकिया, 16 को टिमरनी व 17 को हरदा में लगेंगे शिविर

Harda News : भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की एडिप एवं वयोश्री योजना तहत जिले के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिये जनपद पंचायत स्तर पर सहायक उपकरण पहचान शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को जनपद पंचायत खिरकिया में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 16 जनवरी को जनपद पंचायत टिमरनी तथा 17 जनवरी को जनपद पंचायत हरदा में शिविर आयोजित होगा।

उन्होने बताया कि ये शिविर प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि शिविर में दिव्यांगजन अपने साथ आवश्यक दस्तावेज यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी, फोटो एवं आय प्रमाण-पत्र या बीपीएल राशन कार्ड की छायाप्रति अवश्य लाएं।

इसी प्रकार वृद्धजन अपने साथ आवश्यक दस्तावेज बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा गार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति आदेश या आय प्रमाण-पत्र अवश्य लायें।

उप संचालक सिंह ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, मोट्रेड ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छडी, कान की मशीन व ब्लाइन्ड स्टिक आदि के लिये चिन्हित किया जाएगा। इसी प्रकार शिविर में वृद्धजनों को छड़ी कोहिनी बैसाखी, वाकर, ट्राईपॉड, क्वाडपॉड, व्हील चेयर, कान की मशीन एवं चश्में के लिये चिन्हित किया जाएगा।

What do you think?