Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सिर्फ बेटी वाले परिवारों को स्कूल, कॉलेज, होटल व नर्सिंग होम्स में मिलेगा डिस्काउंट, बनाए जाएगे‘‘कीर्ति कार्ड’’

3 min read
Schools, colleges, hotels and nursing homes for families having only daughters
Text Size:

शासकीय कार्यालयों व जनसुनवाई में प्राथमिकता से होगी सुनवाई

Harda News : जिले में घटते लिंगानुपात को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘‘रेवा शक्ति’’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सिर्फ एक या दो बेटियों वाले परिवारों को शामिल करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने बताया कि ‘‘हरदा डॉटर्स क्लब’’ के परिवारों के सदस्यों को ‘‘कीर्ति कार्ड’’ जारी किये जायेंगे।

कीर्ति कार्ड धारकों को प्रायवेट नर्सिंग होम्स में उपचार कराने, होटल व रेस्टोरेंट में खाने, प्रायवेट स्कूलों व कॉलेजों में बेटियों के एडमिशन के मामलों में डिस्काउंट की सुविधा दिलाई जाएगी। उन्होने बताया कि डॉटर्स क्लब के लिये भवन चिन्हित कर लिया गया है।

कीर्ति कार्ड धारकों को पचमड़ी, इन्दौर व भोपाल में भी मिलेगा डिस्काउंट

कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के इस नवाचार को पंचमड़ी, भोपाल और इन्दौर के संस्थानों ने भी समर्थन दिया है। पचमड़ी के 3 होटल्स ने भोजन व्यवस्था के बिलों में 10 से 20 प्रतिशत तक छूट देने पर सहमति दी है। भोपाल के 1 प्रतिष्ठित कॉलेज तथा 1 स्कूल ने भी अपनी फीस में कीर्ति कार्ड धारक परिवार की बालिकाओं को 10 प्रतिशत डिस्काउंट देने के लिये सहमति दी है।

इसके अलावा ‘‘फिजिक्स वाला’’ प्रतिष्ठित ऑनलाइन कोचिंग संस्थान ने कीर्ति कार्ड धारक परिवार की 30 बालिकाओं को नि:शुल्क कोचिंग देने का निर्णय लिया है।

हरदा के 23 स्कूल, 4 कॉलेज, 12 होटल्स, 7 नर्सिंग होम्स, 6 डिपार्टमेंटल स्टोर्स भी देंगे डिस्काउंट

जिले के कुल 23 स्कूलों ने कीर्ति कार्ड धारक परिवार की बालिकाओं को अपनी फीस में 10 प्रतिशत डिस्काउंट, 4 प्रायवेट महाविद्यालयों ने फीस में 5 प्रतिशत छूट देने, जिले के 12 होटल्स ने भोजन बिलों में 10 प्रतिशत छूट देने, 6 डिपार्टमेंटल स्टोर्स ने 2 से 5 प्रतिशत डिस्काउंट देने, 7 प्रायवेट हॉस्पिटल्स ने 10 प्रतिशत डिस्काउंट, 5 प्रायवेट बस मालिकों ने 10 से 20 प्रतिशत तक छूट देने, 1 मसाला उद्योग उत्पादक ने 25 प्रतिशत छूट देने, 2 पेथोलॉजी लेब संचालकों ने 5 प्रतिशत डिस्काउंट, फोटोकॉपी एवं स्टेशनरी के 1 प्रतिष्ठान ने 10 प्रतिशत छूट देने के लिये जिला प्रशासन को अपनी सहमति दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने इस अवसर पर बताया कि हरदा डॉटर्स क्लब में अभी तक कुल 1146 परिवारों का पंजीयन किया जा चुका है।
डॉटर्स क्लब में नाम जुड़वाने के लिये फोन करें

रेवा शक्ति अभियान के तहत गठित डॉटर्स क्लब में अपने नाम जुड़वाने के लिये जिले के सिर्फ एक या दो बेटियों वाले परिवारों के मुखिया मोबाइल फोन के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

नाम जुड़वाने के लिये हरदा जिला मुख्यालय पर गजेन्द्र बरकरे के मोबाइल नम्बर 9584222892 पर या अनिल जोशी के मोबाइल नम्बर 8103513133, मसनगांव, मगरधा क्षेत्र के परिवार चेतन राजपूत के मोबाइल नम्बर 9977854109 पर, हंडिया अबगांव कला क्षेत्र के परिवार मनीष सौदावत के मोबाइल नम्बर 9131047653 पर, खिरकिया क्षेत्र के परिवार रजत नायरे के मोबाइल नम्बर 6262129518 तथा टिमरनी क्षेत्र के परिवार प्रदीप बंसल के मोबाइल नम्बर 9316848567 पर फोन करके अपने नाम डॉटर्स क्लब के सदस्यों में शामिल करा सकते हैं।

कलेक्टर सिंह ने डिस्काउंट देने वाले सभी संस्थानों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होने बताया कि स्कूल, कॉलेज में डिस्काउंट की सुविधा अगले शिक्षा सत्र से दिलाई जाएगी। उन्होने बताया कि कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायतों, तहसील कार्यालय में ‘‘कीर्ति कार्नर’’ स्थापित किये जायेंगे।

 

What do you think?