Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

राज्यपाल पटेल ने जिला प्रशासन के नवाचार की सराहना की विद्यार्थियों से किया संवाद, और बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खंडवा जिले के ग्राम बड़ौदा अहीर स्थित जननायक टंट्या भील के स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्कूली विद्यार्थियों से संवाद किया और उनसे सामान्य ज्ञान के विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने कुशलतापूर्वक जवाब दिया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और स्कूल में काम आने वाली लेखन सामग्री भी भेंट की। राज्यपाल  पटेल ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान राज्यपाल  पटेल का ध्यान दीवाल पर लगे एक बड़े फोटो पर गया, जिसमें विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पुलिस, शिक्षक की वेशभूषा में थे। राज्यपाल  पटेल ने जब इस फोटो के संबंध में पूछताछ की, तो अधिकारियों ने उन्हें बताया कि गत दिनों कन्या आश्रम राजगढ़ में रहने वाले बच्चों से पूछा गया था, कि कौन क्या बनना चाहता है तो किसी बच्चे ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहता है, तो किसी ने इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की थी। बच्चे जो बनना चाहते थे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उसी पद से सम्बंधित वेशभूषा में उनका फोटो तैयार कराकर छात्रावास के प्रमुख स्थान पर लगाया गया, ताकि बच्चे प्रतिदिन आते जाते समय उस सामूहिक फोटो को देखकर प्रेरित हो सकें और उसी के अनुरूप अच्छी पढ़ाई कर अपनी मंजिल पा सकें। राज्यपाल श्री पटेल ने जिला प्रशासन के इस नवाचार की सराहना की और अन्य छात्रावास-आश्रमों में भी इस तरह का प्रयोग करने के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता से कहा।

What do you think?