Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

शासकीय भवनों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं

4 min read
Shift the Anganwadi centres operating in dilapidated buildings to other buildings
Text Size:

पावनसिटी समाचारखंडवा सभी जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ कार्यालय के भवनों की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम समय सीमा में लग जाएं।पहले चरण में सभी शासकीय भवनों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं तथा अगले चरण में अशासकीय भवनों में संचालित शासकीय कार्यालय, अधिकारी कर्मचारियों के शासकीय और अशासकीय आवासों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना सुनिश्चित किया जाए।

यह निर्देश कलेक्टर  गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर  के.आर. बडोले और , एसडीएम पुनासा  शिवम प्रजापति, सहायक कलेक्टर कृष्णा सुशीर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

जलकर वसूली के लिए व्यवस्था करें, हैंडपंपों के आसपास सोखता गड्ढे बनवायें*
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि विभिन्न पंचायतों में संचालित जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं के उपभोक्ताओं से जलकर की वसूली नियमित रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि बिना जलकर की वसूली के योजनाओं का संचालन संधारण मुश्किल होगा। कलेक्टर  ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को सभी हैंडपंपों के आसपास सोखता गड्ढे बनाने के संबंध में भी निर्देश दिए ताकि भूजल स्तर बढ़े तथा हैंडपंपों के आसपास गंदा पानी जमा न हो। उन्होंने उप संचालक कृषि को जिले में किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता की आगे से आगे तैयारी रखने के संबंध में निर्देश दिए ।
ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री और आयुष्मान पंजीयन के कार्य में गति लाएं
कलेक्टर  गुप्ता ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि ई-केवाईसी और आयुष्मान भारत योजना के पंजीयन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सभी एसडीएम को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
10 वर्ष तक की सभी बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाएं
कलेक्टर  गुप्ता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए कि 10 वर्ष से कम आयु की प्रत्येक बालिका का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जाए।

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से कम आयु की कोई भी बालिका सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने से छूट न जाए, यह सुनिश्चित करें। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 6819 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाये जा चुके हैं।
विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू करें
कलेक्टर  ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू करें। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल परिसरों में अब तक 6714 पौधे लगाए जा चुके हैं।

सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम प्राथमिकता से लागू करें
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने कार्यालय में ई-ऑफिस सिस्टम प्राथमिकता से लागू करें तथा सभी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजें। बैठक में बताया गया कि अभी तक आबकारी विभाग, सहकारिता विभाग, डाइट, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, खनिज विभाग, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नापतौल विभाग, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण तथा अभियोजन विभाग के खंडवा कार्यालय ने ई-ऑफिस सिस्टम से फाइल भेजना शुरू नहीं किया है।
जर्जर भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों को अन्य भवनों में शिफ्ट करें
कलेक्टर  गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों के जो भवन क्षतिग्रस्त हैं तथा जर्जर स्थिति में हैं, उन्हें वहां से हटाकर अन्य भवनों में शिफ्ट किया जाए ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जब भी अपने विभागीय कार्यों से दौरे पर जाएं तो अपने विभाग के साथ-साथ यदि किसी अन्य विभाग के कार्यों में अनियमितता या समस्या देखने को मिलती है, तो उसे भी जिला प्रशासन के ध्यान में लाएं, ताकि उसका निराकरण किया जा सके।

What do you think?