Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: किसान योजनाओं का लाभ लेने के लिए एमपी किसान पोर्टल पर कराए पंजीयन -उप संचालक कृषि

2 min read
Get registered on MP Kisan Portal
Text Size:

Narmadapuram news: किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब कृषकों को एमपी किसान पोर्टल पर पंजीयन करवाना अनिवार्य है। वर्तमान में पोर्टल पर किसानों के पंजीयन का कार्य जारी है। पंजीयन करने के लिए कृषक स्वयं एमपी किसान एप पर पंजीयन कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि जेआर हेडाऊ ने तदाशय की जानकारी देते हुए किसान भाईयों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि पोर्टल पर विभागीय योजनाओं अंतर्गत क्लस्टर प्रदर्शन, प्रमाणित बीज, समन्वित पोषक प्रबंधन, सूक्ष्म पोषक तत्व, खरपतवार नाशक, कीटनाशक औषधियां, प्राकृतिक खेती ईत्यादि का लाभ लेने के लिए यदि पंजीयन कराएगें तो ही योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराए। पंजीयन के लिए किसान भाईयों को आधार कार्ड, खसरा नंबर, समग्र आईडी तथा वन टाईम पासवर्ड के लिए आधार कार्ड से लिंग नंबर वाला मोबाइल साथ लेकर आना होगा।स्वयं के लिए मोबाइल से पंजीयन करने के लिए किसान भाईयों को इंटरनेट सर्च इंजन में यूआरएल टाइप कराना होगा एवं कृषि योजना के लिए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करके पूछी गई स्वयं की जानकारी भरकर पंजीयन कर योजना का लाभ ले सकेंगे।

किसान अपना पंजीयन नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर करा सकते हैं। इसके अलावा किसान भाईयो को अवगत कराया गया है कि वे एमपी किसान पोर्टल पर या किसान स्वयं भी अपने मोबाइल पर एमपी किसान एप डाउनलोड करके स्वयं की प्रोफाइल तैयार कर पंजीयन कर सकते हैं।

किसान भाईयो को बताया गया है कि उन्हें पंजीयन के लिए उक्त दो विकल्प है, जिसमें प्रथम विकल्प में किसान भाई स्वयं के आधार नंबर का उपयोग कर पंजीयन कर सकते हैं तथा दूसरे विकल्प में किसान भाई भू-अभिलेख विकल्प का प्रयोग कर पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने किसान भाईयो से कहा है कि वे अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराए और यदि पंजीयन में कोई दिक्कत अथवा परेशानी हो तो वे अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें।

What do you think?