Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: सी.एम.राइज शास. आर.एन.ए. उत्कृष्ट उमावि में समर कैंप का हुआ समापन

2 min read
C.M.Rise Shas. R.N.A. Summer camp concludes in excellent Umaavi
Text Size:

Narmadapuram news:  सी.एम.राइज शास. आर.एन.ए. उत्कृष्ट उमावि पिपरिया में समर कैंप शुरू किया गया था जिसमें विद्यार्थियों को मॉडल, पेटिंग, क्ले आर्ट सिखाया गया। छोटे-छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और बच्चों को खेल के प्रति रुचि जागृत कर उन्हें खेल से जुडऩे के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया गया था।

सी.एम.राइज शास. आर.एन.ए. उत्कृष्ट उमावि पिपरिया में समर कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित यादव रहे। संजीव दुबे ने उपस्थित अभिभावकों को संबाधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को समर केम्प में भेजने के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्य अतिथि मोहित यादव ने अपने उद्बोधन में छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल, पेटिंग, क्ले आर्ट आदि को बहुत सराह एवं उन्हे पुरस्कृत किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों के अभिभावक / पालकों को अपने-अपने छोटे-छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी और बच्चों को खेल के प्रति रुचि जागृत कर उन्हें खेल से जुडऩे के लिए कहा।

यादव द्वारा बताया गया कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई एक प्रतिभा अवश्य छुपी होती है। शिक्षक/पालक उस प्रतिभा को पहचान कर उसमें दक्ष करें। समर केम्प प्रभारी ज्ञानेंद्र हरदेनिया ने प्रतिवेदन के माध्यम से प्रतिदिवस कराये गये कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। छात्र अरुण गढ़वाल ने कैम्प शिविर से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में बीआरसीसी प्रदीप शर्मा, आई. टी.आई के प्राचार्य केवट भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

What do you think?