Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
राष्ट्रीय

फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार, पास में लाल-हरी झंडी और लॉग बुक भी मिली

2 min read
Text Size:

इटावा रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस के इंजन से एक फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार किया गया है. लोको पायलट की यूनिफॉर्म, गले में रेलवे का आईडी कार्ड और हाथ में लाल व हरी झंडी लिए यह युवक असली ड्राइवर की तरह इंजन में बैठा था. असली लोको पायलट को कुछ शक हुआ तो उसने उसकी नौकरी के नाटक को पकड़ लिया.

क्यों बना ‘फ़र्ज़ी लोको पायलट’ इसके पीछे कौन-कौन लोगों का हाथ है ?
जीआरपी पुलिस इटावा ने जांच में पता चला कि गिरफ्तार युवक का नाम आकाश कुमार है उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कौसल्या नगर का निवासी है आकाश कुमार दसवीं तक पढ़ाई की है विगत  पिछले दो साल से खुद को लोको पायलट बताकर ट्रेनों में सफर कर रहा था. उसके पास से जो सामान बरामद हुआ, उसमें लोको पायलट की यूनिफॉर्म, एक नकली आईडी कार्ड, नेमप्लेट, फ्लैग्स और एक लॉगबुक भी शामिल थी.आकाश कुमार  में  बताया कि वह अक्सर ट्रेन का किराया बचाने के लिए फर्जी लोको पायलट बनता था.

पिछले लगभग दो साल से कर रहा था रेलवे में यात्रा कर रहा है
गिरफ्तार युवक आकाश ने कबूला कि वह पिछले दो वर्षों से अलग-अलग ट्रेनों के इंजनों में सफर करता आ रहा है.गिरफ्तार युवक आकाश बताया की एक्सप्रेस तो कभी पैसेंजर ट्रेनों में बैठ जाता. चूंकि उसकी वर्दी और आईडी कार्ड देखने में असली जैसे लगते थे, इसलिए किसी ने उस पर शक नहीं  होता था

भारतीय रेलवे सुरक्षा पर खतरे की संभावना अधिक बन रही है
इटावा जीआरपी  अधिकारियों का कहना है कि यह मामला महज किराया बचाने की मामला नहीं हो सकता है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो, जो बेरोजगार युवाओं से ठगी कर रहा हो. रेलवे सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है  यदि युवक गिरफ्तार आकाश कुमार असली ड्राइवर की जगह ट्रेन चलाने लगता तो यह हजारों यात्रियों की जान से खतरा हो सकता था

इटावा जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि युवक गिरफ्तार आकाश कुमार को जेल भेज दिया गया है और अब यह जांच की जा रही है कि उसके पीछे कोई संगठित गिरोह है या नहीं

What do you think?