Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

मंत्री शाह ने मृतकों के परिजनों से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार खंडवा 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के  जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह ने  सुबह पन्धाना तहसील के ग्राम जामली राजगढ़ पहुंचकर नवरात्रि के विसर्जन करने गए ग्रामीण की  ट्रैक्टर ट्रॉली  पलटने से 12 ग्रामीणों की मौत हो गई थी मंत्री कुंवर विजय शाह ने  दुर्घटना के मृतकों के परिजनों के घर घर जाकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। मध्य प्रदेश शासन के  मंत्री विजय शाह ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने  परिवारों को मृतक परिवारों को जिला प्रशासन को हर संभव मदद करने के लिए कहा उन्होंने इस अवसर पर दुर्घटना के घायलों के हर संभव इलाज के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री विजय शाह ने मेडिकल कॉलेज खंडवा के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बडोले से फोन से बात कर दुर्घटना के घायल मरीजों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली, और निर्देश दिए कि आवश्यकता हो तो मरीज को इंदौर रेफर किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार एयर एंबुलेंस सुविधा की मदद भी लें।  शाह ने इस दौरान मृतकों के परिवार की बेटी सोनू और पिंकी खरते का अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावास में एडमिशन कराने के निर्देश भी दिए। मंत्री विजय साहब ने मृतक परिवारों को खाने पीने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जो घायल अस्पताल में भर्ती है उनको बेहतर इलाज हो सके इसके लिए उन्होंने डॉक्टर को एयर एंबुलेंस सुविधा  से इंदौर भेजने जरूरी पड़ने पर भेजने के निर्देश दिए

What do you think?