Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

जिला अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध हो रही है “इको कार्डियोग्राफी” की सुविधा

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार खंडवा
खंडवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा की पुरानी बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 12 में इको कार्डियोग्राफी” की सुविधा उपलब्ध है। पिछले तीन माह में लगभग 100 मरीजों की इको कार्डियोग्राफी की जांच की जा चुकी है। अस्पताल में यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को पूर्णतः निशुल्क प्रदान की जा रही है। जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन मरीजों के लिए मात्र 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि प्राइवेट अस्पतालों की दरों की तुलना में काफी कम है l इस जांच से पूर्व मरीजों मरीजो के ब्लड प्रेशर को डायबिटीज की जांच भी की जाती है तथा एमडी मेडिसिन डॉक्टर दीपशिखा इवने एवं डॉक्टर सागर मालवीय एवं मधु सिंह नर्सिंग ऑफिसर द्वारा आवश्यक परामर्श दिया जाता है। जिससे जांच की गुणवत्ता और उपचार की सही दिशा सुनिश्चित हो सके । सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि इस पहल से जिले के मरीजों को कम खर्चे में समय पर हृदय रोगों की जांचों की सुविधा मिल रही है ।

What do you think?