Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ किसान अब मोबाइल से प्राप्त कर सकेंगे ई-टोकन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा
हरदा – मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं जिला प्रशासन हरदा के निर्देशन में गुरूवार से जिले में उर्वरक आपूर्ति को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) व्यवस्था लागू कर दी गई है। उप संचालक कृषि  जे.एल. कास्दे ने बताया कि इस नई व्यवस्था के माध्यम से अब किसान भाई बिना किसी परेशानी के अपने मोबाइल से ही उर्वरक के लिए ई-टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होने बताया कि किसान भाई गूगल पर mpkrishi.org या सीधे etoken.mpkrishi.org लिंक पर जाकर इस ई-टोकन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए किसानों को अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद उनके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन होगा। लॉगिन करने के बाद पोर्टल ‘एग्री स्टैक’ (फार्मर आई.डी.) के जरिए किसान की कृषि भूमि का विवरण स्वतः अपडेट कर लेगा। किसान द्वारा मौसम और फसल का चयन करने के बाद, पोर्टल उनकी भूमि के अनुसार आवश्यक उर्वरक की मात्रा की गणना कर उसे प्रदर्शित करेगा। पोर्टल पर मार्कफेड, एम.पी. एग्रो, विपणन समिति और निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टॉक की जानकारी भी वास्तविक समय में दिखाई देगी। किसान अपनी सुविधा अनुसार नजदीकी विक्रेता का चयन कर ई-टोकन जारी कर सकते हैं और वहां से खाद खरीद सकते हैं।
*पहले दिन 45 किसानों के ई-टोकन जारी हुए*
योजना के लागू होने के पहले ही दिन गुरूवार को जिले के 45 किसानों ने ई-टोकन जारी किए। इनमें से 16 किसानों ने गुरूवार को ई-विकास प्रणाली व्यवस्था अंतर्गत ई-टोकन जारी कर डी.ए.पी., एम.ओ.पी., एस.एस.पी. और एन.पी.के. जैसे उर्वरक क्रय किये।

What do you think?