Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

शिमला में फोटोग्राफी में हरदा के युवा फोटोग्राफर संजय कुमार प्रजापत हुए सम्मानित

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा

हरदा जिले के युवा फोटोग्राफर संजय कुमार प्रजापत ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में शिमला हिमाचल प्रदेश में आयोजित भव्य राष्ट्रीय फोटोग्राफी वर्कशॉप में संजय को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इंदौर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर धर्मेन्द्र शर्मा एवं सृष्टि ईजी द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

यह वर्कशॉप 6 से 9 जनवरी 2026 तक शिमला के मनमोहक प्राकृतिक वातावरण में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से 105 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मध्यप्रदेश के हरदा जिले से संजय का चयन होना स्वयं में गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।
वर्कशॉप में देश के ख्यातिप्राप्त मेंटर्स श्री अरुण कुमार (अरुंज़ क्रिएशन) और श्री नीरज विश्वकर्मा ने आधुनिक फोटोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, लाइटिंग एवं एडिटिंग की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान संजय कुमार प्रजापत ने अपनी रचनात्मक सोच, फ्रेमिंग की उत्कृष्ट समझ, लाइटिंग सेटअप तथा बेहतरीन तकनीकी कौशल से सभी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। इससे पहले भी वे अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म जैसे गोवा, नेपाल, नैनीताल, मनाली और रायपुर, थाईलैंड में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए संजय ने कहा कि शिमला वर्कशॉप ने मेरीफोटोग्राफी दृष्टि को एकआ याम दिया। यहां देशभर से आए बेहतरीन फोटोग्राफर्स से सीखने और संवाद करने का अवसर मिला। संजय की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और फोटोग्राफी जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ कीं।थईलैंड में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए संजय ने कहा कि शिमला वर्कशॉप ने मेरी फोटोग्राफी दृष्टि को एक नया आयाम दिया। यहां देशभर से आए बेहतरीन फोटोग्राफर्स से सीखने और संवाद करने का अवसर मिला। संजय की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और फोटोग्राफी जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ कीं।

What do you think?