पावनसिटी हरदा

हरदा – सामाजिक एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग हरदा द्वारा जिले में 17 से 26 जून तक नशा मुक्ति सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह के दौरान संबंधित विभागों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान’’ की थीम पर मनाया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से सेमिनार, ग्रुप डिस्कशन, शपथ ग्रहण, जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा मुक्त हो चुके हितग्राहियों की सफलता की कहानी एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, महिला एवं बाल विकास विभाग च पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मानव श्रृंखला व शपथ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फुटबॉल व हॉकी टूर्नामेंट एवं मैराथन का आयोजन किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जिले में ओपन माइक प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य लोक गीत, सामुदायिक स्थान पर शपथ नशा मुक्ति पत्र का वितरण एवं पोस्टर चस्पा किए जाएंगे साथ ही ,समूह चर्चा भाषण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply