Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

डॉ.पुरोहित ने जिला अस्पताल मे एक्सटर्नल असेसर का मूल्यांकन किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा – लक्ष्य कार्यक्रम के मापदंड अनुरूप मूल्यांकन करने के लिए भोपाल के एक्सटर्नल असेसर डॉ. तुषार पुरोहित ने श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा का मूल्यांकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग भी ली। बैठक में जिला चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। डॉ. पुरोहित ने प्रसव पूर्व वेटिंग रूम, लेबर रूम, पोस्ट ऑपरेटिव, एच.डी.यू वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा लेबर रूम में रखे जाने वाले समस्त 52 प्रकार के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने कर्मचारियों से अग्निशामक यंत्र को चलाने का प्रैक्टिकल करवाया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, आर.एम.ओ. डॉक्टर एम. एल. कलमे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

What do you think?