Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

ग्रामोदय से अभ्युदय” के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  समाचार खडवा
खण्डवा – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मंगलवार को जनपद सभाकक्ष में जिला स्तरीय “ग्रामोदय से अभ्युदय” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान देने का काम किया। इस पुनीत कार्य के लिए हम भारतवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के बताए मार्गों और आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  के. आर. बड़ोले, पतंजलि योगपीठ से  सुभाष शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच से प्रवीण शर्मा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  जगदीश पटेल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संतोष तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने सत्य की खोज, जिज्ञासा, गुरु की खोज, मूिर्त पूजा, पर विचार रखे। इसके पूर्व जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए बताया कि ग्रामोदय, ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान, परिवार संपर्क, सामाजिक समरसता, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त समाज, गौ संरक्षण जैसे विषयों पर जिले भर में नवांकुर संस्थाओं एवं समाजकार्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर नवांकुर संस्थाओं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक राजकुमार मालाकार ने किया तथा आभार प्रदर्शन विकासखंड मोहन जाट ने किया।

What do you think?