पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – रक्तदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में रक्तदान करने पर श्रद्धालुओं को वी.आई.पी. प्रोटोकॉल अनुसार दर्शन करने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ पी जुगतावत ने बताया कि शनिवार को 49 और रविवार को 40 अर्थात दो दिवस में कुल 89 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर निशुल्क वीआईपी प्रोटोकॉल अनुसार दर्शन किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि प्रतिदिन नए झूला पुल के पास स्थित वृद्धाश्रम में रक्तदान की सुविधा उपलब्ध है।

