Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के निवासियों की मदद हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खण्डवा
खण्डवा- वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24X7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मध्यप्रदेश के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन इत्यादि के लिए गये मध्यप्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों तो वे कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 011-26772005, ईमेल मेल आई.डी. mphelpdeskgulf@gmail.com और व्हाट्सऐप नम्बर 9818963273 है। प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे समस्त मध्यप्रदेशवासियों के परिजनों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।
[3/5, 1:09 PM] बृजेंद्र शर्मा अधिकारी: *“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत आशापुर, पटाजन, दीवाल व आरूद में शिविर 6 को  नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत पंधाना विकासखण्ड के ग्राम दीवाल और आरूद तथा खालवा विकासखंड के ग्राम आशापुर व पटाजन में 6 मार्च को शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद खारकलां व मलगांव में 7 मार्च और सुंदरदेव व सांवलीखेड़ा में 8 मार्च को ये आयोजित कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

What do you think?