Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

कमिश्नर इंदौर ने शासकीय छात्रावासों और आश्रमो के निरीक्षण किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, जनजातीय एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावास और आश्रम एवं आवासीय परिसर में  जुलाई से एडमिशन प्रारंभ हो चुके हैं। कमिश्नर इंदौर संभाग  दीपक सिंह ने बताया कि इंदौर संभाग में इन संस्थाओं में अनुसूचित जाति, जनजातीय एवं पिछडे वर्ग के विद्यार्थी बडी संख्या में निवासरत हैं, जिनके भोजन, पानी, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु यह आवश्यक है कि इन आवासीय संस्थाओं की नियमित रूप से आकस्मिक जांच होती रहे, ताकि छात्र छात्राओं को शासन की ओर मिलने वाली सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी संस्थाओं के निरीक्षण हेतु लगाई है। खंडवा में जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, जिला स्तरीय छात्रावासों के निरीक्षण के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा इंदौर संभाग की ड्यूटी लगाई गई है।
संभाग आयुक्त इंदौर सिंह ने विकासखंड स्तरीय छात्रावासों और आवासीय परिसरों के निरीक्षण के लिए जो दल गठित किया है उसमें अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ के साथ-साथ एक महिला अधिकारी और एक शासकीय चिकित्सक को भी शामिल किया गया है। विकासखंड मुख्यालय से निचले स्तर पर छात्रावासों और शैक्षिक आवासीय परिसरों के निरीक्षण के लिए जनपद पंचायत के सीईओ तथा एसडीएम को निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं।

What do you think?