Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया नागरिकों से बाढ़ की स्थिति व अतिवर्षा होने पर सावधानी व सुरक्षा बरतने की अपील

2 min read
Text Size:

पावनसिटी नरसिंहपुर -मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मंगलवार को जिले में हो रही अतिवर्षा तथा बाढ़ की स्थिति से जिले के प्रभावित ग्राम रिछाई, खमरिया, देवरी और बिलहेरा का भ्रमण किया। इस दौरान पुल- पुलियो, क्षतिग्रस्त मार्गों, नदी- नालों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करें। नदी- नालों में बाढ़ व पुल के ऊपर पानी होने की स्थिति में नदी- नाले पार न करें, यह जोखिम भरा हो सकता है। किसी भी प्रकार की घटना- दुर्घटना होने पर या बाढ़ व पुल- पुलियां क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल इसकी सूचना दें। उन्होंने मैदानी अमले को नियमित रूप से अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों और नदी- नालों के जल स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिये। अतिवर्षा की स्थिति के संबंध में नागरिकों को अवगत कराने को कहा, जिससे जन- माल की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने मैदानी अमले को जिले में हो रही अतिवर्षा व बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्रीमती पटले ने अतिवर्षा से प्रभावित लोगों के लिए पंचायत भवन और आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्र में ठहरने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उनके लिए भोजन, पेयजल और आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध करने को कहा, जिससे अतिवर्षा से प्रभावित लोगों को कोई परेशानी न हो। अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है तथा बचाव हेतु बोट, रस्सी, टार्च, वाहन इत्यादि का प्रबंध किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ  दलीप कुमार, एसडीएम  मणिन्द्र सिंह, तहसीलदार, विभागीय अधिकारी तथा एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी

What do you think?