Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Harda Collector Siddharth Jain heard the problems of the citizens in the public hearing
Text Size:

Harda News :  कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं  संजीव नागू के साथ-साथ एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिवांगी बघेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में ग्राम बूंदड़ा निवासी इमरान खान ने कलेक्टर जैन को आवेदन देकर शिकायत की, कि उन्होने यूनियन बैंक से निलामी प्रक्रिया में हरदा के खेड़ीपुरा में मकान खरीदा था, किन्तु बैंक द्वारा न तो मुझे मकान का कब्जा दिया जा रहा है और न ही मुझे राशि वापस दी जा रही है, इस पर उन्होने एलडीएम हरदा को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में अयान खान निवासी उपाध्याय कॉलोनी ने कलेक्टर जैन को आवेदन देकर बीच सड़क में स्थित पुराने व अनुपयोगी विद्युत पोल को हटवाने की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को अनुपयोगी पोल को हटवाने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम भुन्नास निवासी जसवंत गौर ने कलेक्टर जैन को अतिथि शिक्षक के पद पर री-ज्वाईनिंग कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम बारजा निवासी शैलेन्द्र राजपूत ने जनसुनवाई में नक्शा दुरूस्तीकरण कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने एसडीएम टिमरनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?