Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

कलेक्टर श्री गुप्ता ने उचित मूल्य की दुकान आंगनबाड़ी और जल संरचनाओं का निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  खंडवा
खंडवा – कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा के साथ पंधाना विकासखंड के ग्राम पिपलोद खास, बाघमला और आरूद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरूद गांव के पुराने तालाब के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण की ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए तालाब का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पटवारी को तालाब की भूमि का सीमांकन करने तथा उपयंत्री को ग्राम के इस प्राचीन तालाब की फेंसिंग, गहरीकरण, पिचिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे भी उपस्थित थीं।
तालाब के निरीक्षण के बाद कलेक्टर  गुप्ता ने ग्राम पंचायत भवन आरूद में सर्वाइकल कैंसर हेतु टीका लगवाने वाली बालिकाओं से चर्चा की और उन्हें टीकाकरण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए । इसके अलावा कलेक्टर  गुप्ता ने ग्राम बाघमला में उचित मूल्य दुकान तथा आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर  गुप्ता ने ग्राम पिपलोद खास में जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत ग्राम में जनसहभागिता से निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं का निरीक्षण किया गया साथ ही इन संरचनाओं के फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करने के कार्य का भी निरीक्षण किया।

What do you think?