Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
प्रदेश

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुजुर्ग महिला को दिलायी हाथों-हाथ सुनने वाली मशीन

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग में कलेक्टर शिवम वर्मा की सहजता और संवेदनशीलता आज फिर सामने आई। जनसुनवाई में अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला की अनचाही समस्या का भी हाथों-हाथ ‍निराकरण हो गया।

कलेक्टर  वर्मा के पास अपनी समस्या लेकर आई बुजुर्ग महिला श्रीमती अंबिका वर्मा ने बताया कि वे अपने पुत्रों और बहुओं से परेशान है। बातचीत में कलेक्टर  वर्मा को बुजुर्ग महिला की सुनने की क्षमता कम दिखाई दी। बुजुर्ग महिला से पूछा की उन्हें सुनने में समस्या आती है?

महिला ने बताया कि हाँ, मुझे सुनने में भी परेशानी आती है। कलेक्टर  वर्मा ने तुरंत ही श्रवण यंत्र मंगाकर महिला को उपलब्ध कराया।
अपने जीवन से जुड़ी इस समस्या के हल होते से ही महिला बेहद खुश हुई और कलेक्टर को दुआएं देने लगी। कलेक्टर  वर्मा ने महिला को आश्वस्त किया कि उसकी मूल समस्या का भी सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर  वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदन को दर्ज किया जाए। आवेदकों को बैठाकर  उनकी समस्याएं सुनकर सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। जो समस्याएं हाथो-हाथ निराकृत नहीं हो सकती है, उनके निराकरण की समयसीमा तय की जाए।
जनसुनवाई में असरावद खुर्द की कॉलोनी सैटेलाइट वैली के आवेदक भी अपनी समस्या लेकर पहुँचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्लॉट लिया है और अभी भवन निर्माण की अनुमति नहीं मिल रही है। विकास भी नहीं हो रहा है। कलेक्टर  वर्मा ने अपर कलेक्टर  गौरव बेनल को समस्या का सकारात्मक हल निकालने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
इसी तरह एक आवेदक गोविन्द भी अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुँचा। उसने बताया कि मैं अनाथ हूँ और जीवन यापन का कोई सहारा नहीं है। कलेक्टर  वर्मा ने उक्त युवा की समस्या के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने बड़ी संख्या में आवेदकों को अपने समक्ष बैठाकर सहजता के साथ उनकी समस्याओं को सुना और यथोचित निराकरण ‍किया।
जनसुनवाई में प्रत्येक आवेदक को बैठाकर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना गया और समाधान के ठोस प्रयास किए गए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर  गौरव बैनल,  नवजीवन पंवार,  रोशन राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान सुनिश्चित किया। विभिन्न‍ विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे स्वयं जनसुनवाई में उपस्थित रहें, नागरिकों की समस्याएं सुने और उनका निराकरण करें। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन संपत्ति और पारिवारिक विवाद, प्लॉट आवंटन, कॉलोनी विकास, भरण-पोषण आदि के थे।

 

What do you think?