Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

कलेक्टर  गुप्ता ने नर्मदा तट के ग्रामों का दौरा किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के साथ पुनासा विकासखंड के नर्मदा तट पर स्थित ग्राम अमोदा, एखंड टोकी एवं मोरटक्का का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने नर्मदा नदी में जल स्तर बढ़ने की स्थिति में नदी तट के निचले इलाकों में निवासरत ग्रामीणों को वहां से हटाने के लिए सभी आवश्यक तैयारिया रखने के लिए कहा। इस दौरान एसडीएम पुनासा  शिवम प्रजापति एवं अपर कलेक्टर  अरविंद चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर  गुप्ता ने इंदिरा सागर बांध स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मोरटक्का पहुंचकर नर्मदा नदी के जल स्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित होने वाली यातायात व्यवस्था के संबंध में भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुनासा के एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि अति वर्षा की स्थिति में नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ने पर नदी तट के गांवो में संभावित खतरे के प्रति जानकारी देने हेतु कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाए ।

What do you think?