Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों के साथ सोयाबीन फसल क्षति का जायजा लिया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने रविवार को विकासखण्ड पंधाना के ग्रामों में सोयाबीन के खेतों में जाकर सोयाबीन फसल का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ  नितेश कुमार यादव, उप संचालक कृषि, पंधाना की एसडीएम सुश्री दिक्षा भागोरे, डॉ  सौरभ गुप्ता कृषि वैज्ञानिक तथा राजस्व एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी भी साथ थे। कलेक्टर  गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों ने इस दौरान ग्राम रुस्तमपुर, सुल्तानपुर, पाबईकलां, टाकलीकलां, शेखपुरा, रामपुरा, पाचम्बा आदि ग्रामो में फसलों में हुई क्षति का जायजा लिया और कृषक बंधुओ से विस्तृत चर्चा की गयी। कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सोयाबीन फसल की नवीन किस्मों का उपयोग करने, संतुलित उर्वरक उपयोग करने, समय पर कीट व्याधि प्रबंधन, जैविक खेती के साथ साथ किसान भाइयो को कृषि एवं उद्यानिकी फसलो जैसे अरबी, अदरक, हल्दी आदि फसलो की खेती करने की सलाह दी गयी । कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल में तना मक्खी, गर्डल बीटल, सफेद मक्खी, तथा रोग जैसे – पीला मौजेक, एन्थ्रेकनोज, आदि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौरभ गुप्ता द्वारा इन कीट व्याधि की रोकथाम के लिए फ्लोनिकेमिड 50 प्रतिशत WG 200 ग्राम प्रति हेक्टेयर या थायोमिथाक्सम + लेम्डासायहेलोथ्रिन 125 मिली प्रति हेक्टेयर या एसिटेमीप्रीड 25%+बायफेथ्रिन 25% WG (250 ग्रा./हे) या एमामेक्टिन

बेंजोएट + थायोमिथाक्सम (1 ग्रा./ली) का छिडकाव करने की सलाह दी।

What do you think?