Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें-कलेक्टर  गुप्ता

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा
खंडवा – कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने सोमवार रात्रि में कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपस्थित सड़क निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी अपनी सड़कों की समय-समय पर रिपेयरिंग करते रहें, तथा सड़क मार्ग में जो भी ब्लैक स्पॉट एवं “दुर्घटना संभावित क्षेत्र” चिन्हित किए गए हैं, वहां सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करें। बैठक में बैठक में यातायात पुलिस, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण, नगर निगम खंडवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि खंडवा शहर में माता चौक से रामनगर, चीरा खदान से टीटिया जोशी, बैतूल फाटे से फॉरेस्ट डिपो आशापुर, मांधाता शनि मंदिर के पास और रोशिया फाटे पर इस तरह के दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इन सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश सड़क निर्माण एजेंसियो को दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि सड़कों के आसपास लगी झाड़ियों के कारण यदि वाहन चालक को सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते हैं, तो ऐसी झाड़ियों को काटने की कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिवाइडर युक्त मार्गों पर, जहां डिवाइडर तोड़कर ग्रामीणों ने रोड क्रॉस करने के रास्ते बना लिए हैं, उन्हें बंद किया जाए ताकि सड़क दुर्घटना की आशंका न रहे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात संकेतक लगवाने और सड़कों पर लेन मार्किंग कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में यातायात पुलिस के अधिकारियों ने जिले की विभिन्न सड़कों पर चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट की जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।

What do you think?