Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने ई-लाइब्रेरी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा , कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के अलावा पी.आई.यू. के कार्यपालन यंत्री  एस.के. त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  गुप्ता ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य को समय सीमा में पूर्ण करें, और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उल्लेखनीय है कि एस.एन. कॉलेज छात्रावास परिसर में विद्यार्थियों के लिए नीति आयोग द्वारा स्वीकृत ई-लाइब्रेरी भवन 2.15 करोड़ रुपए लागत से निर्मित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ई-लाइब्रेरी भवन के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निर्धारित मापदण्डों का पालन करते हुए रैंप का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-लाइब्रेरी परिसर में कैंटीन की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के छोटे बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी में प्रवेश दिलाने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिए।

What do you think?