Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
23 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने खण्डवा नगर वार्ड सभाओं का निरीक्षण किया निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

1 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खण्डवा – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन दिनों निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसी क्रम में जिले के सभी गांवों में ग्रामसभा तथा शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में वार्डसभा आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋषव गुप्ता ने सोमवार शाम को खण्डवा नगर के 3 मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वहां आयोजित वार्डसभा का निरीक्षण किया। इस दौरान खण्डवा एसडीएम  ऋषि कुमार सिंघई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश सावले एवं नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर  गुप्ता ने सूरजकुंड स्कूल, मोहनलाल वर्मा स्कूल तथा हाई स्कूल रामनगर में आयोजित वार्डसभा में उपस्थित मतदाताओं और बूथ लेवल एजेंट तथा वार्ड पार्षदों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के सम्बंध में पूछताछ की। उन्होंने मतदान केन्द्रों के बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरी गंभीरता से करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने वार्ड पार्षद और बूथ लेवल एजेंटों से कहा कि मृत हो चुके, अन्यत्र शिफ्ट हो चुके तथा एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं की अनंतिम सूची को अच्छी तरह देखकर पुष्टि कर लें और उसके बाद ही सत्यापित करें।

What do you think?