Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने नहाल्दा और अमलपुरा ग्राम सभा और वार्ड सभाओं में एस.आई.आर. के सम्बंध में दी गई जानकारी

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन दिनों निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसी क्रम में जिले के सभी गांवों में ग्रामसभा तथा शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में वार्डसभा आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋषव गुप्ता ने सोमवार को जिले के ग्राम नहाल्दा और अमलपुरा का दौरा कर ग्रामसभा का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी  दिनेश सावले भी इस अवसर पर मौजूद थे। कलेक्टर  गुप्ता ने ग्रामसभा में गांव के बीएलओ के माध्यम से गांव के मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के चिन्हित नामों की सूची का वाचन करवाया। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति में मौके पर मौजूद ग्रामीणों से इस सूची में दर्ज नामों की पुष्टि की गई।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के शुद्धिकरण के उद्देश्य से वर्तमान में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, तथा सूची में दर्ज मतदाताओं में से मृत हो चुके तथा अन्यत्र विस्थापित हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाने की कार्यवाही की जा रही है, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्तियों के आवेदन लिए जाएंगे। दावे आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

What do you think?