Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता और विधायक श्रीमती तन्वे ने पुस्तक मेले का निरीक्षण किया

2 min read

पावनसिटी हरदा
खंडवा – आगामी शिक्षा सत्र के लिए कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खंडवा में 5 दिवसीय “पुस्तक मेला” आयोजित किया जा रहा है। यह पुस्तक मेला 26 से 30 मार्च तक जिमखाना ग्राउंड के पास, सूरजकुंड स्थित पी एम  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हो रहा है।  कलेक्टर  ऋषव गुप्ता और विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने पुस्तक मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद पुस्तक विक्रेताओं और विद्यार्थियों के पालकों से चर्चा कर पुस्तक मेले में किताबो, अभ्यास पुस्तिकाओ और अन्य स्टेशनरी सामग्री की उपलब्धता, तथा उन पर दी जाने वाली छूट के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दौरान निर्देश दिए कि पुस्तक मेले में आने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को डिस्काउंट का लाभ देते हुए उचित मूल्य पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बुक स्टॉल पर कौन कौन से स्कूलों की पुस्तके उपलब्ध है, पुस्तक विक्रेता इस संबंध में अपने स्टॉल पर फ्लेक्स या ड्राइंग शीट पर लिखकर प्रदर्शित करें ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल व कक्षा की पुस्तको की सूची दुकान के काउन्टर पर उपलब्ध रहे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस सोलंकी ने इस अवसर पर बताया कि मेले में कुल 16 स्टेशनरी स्टोर्स द्वारा अपने स्टॉल लगाए हैं। अभी तक लगभग 260 पालकों और विद्यार्थियों ने मेले में आकर पुस्तक व स्टेशनरी सामग्री क्रय की। पालकों को स्टेशनरी सामग्री क्रय करने पर डिस्काउंट भी मिला है, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।