Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

मटकुल नदी पर दीपदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

1 min read

पावनसिटी हरदा

हरदा। **जल गंगा संवर्धन अभियान** के तहत ग्राम कुकरावद में मटकुल नदी के घाट पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रयास सामाजिक समिति कुकरावद नवांकुर संस्था मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सेक्टर मगरधा, विकासखंड हरदा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रयास सामाजिक संस्था कुकरावद हरदा के सदस्यों ने मटकुल नदी पर दीप जलाकर “जल है तो कल है” का संदेश दिया और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। नदी किनारे दीपों की श्रृंखला ने वातावरण को भक्ति एवं जागरूकता से भर दिया।
इस अवसर पर प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के सीईओ नीरज गुर्जर ने कहा कि नदी संरक्षण और जल बचाने का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस पुनीत कार्य में जनसहभागिता बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दुर्गेश खोरे, उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी नितिन टाले सहित ग्रामीण एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।