पावनसिटी  खण्डवा

खण्डवा – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बुधवार को पंधाना विकासखण्ड में स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य गतिविधियां देखी। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोट का निरीक्षण कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ. जुगतावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरगांबुजुर्ग, गांधवा तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र सराय का भी निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चिकित्सको, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों व स्टॉफ से चर्चा कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए तथा गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सराय में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का भी निरीक्षण किया।

*(फोटो संलग्न)*

Leave a Reply