Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

स्वास्थ्य शिविर में “क्लबफुट” से पीड़ित बच्चों का उपचार किया गया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खंडवा

खंडवा – विश्व क्लबफुट दिवस पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खण्डवा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अनुष्का फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर क्लब फुट से ग्रसित बच्चो का उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में 2 बच्चों का प्लास्टर उपचार किया गया तथा 4 अन्य बच्चों को विशेष प्रकार के जूते प्रदान किए गए। कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सस्तिया, जिला समन्वयक आरबीएसके श्री महेश पवार, कास्टिंग टेक्निशियन मनोज वर्मा, राम ठाकुर, चेतन वर्मा एवं अनुष्का फाउंडेशन से मनोज यादव उपस्थित रहे।

डॉ. सस्तिया ने बताया क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है जिसमें नवजात के एक या दोनों पैर अंदर व नीचे की ओर मुड़े होते हैं। समय पर उपचार न होने पर चलने-फिरने में कठिनाई हो सकती है। इसका उपचार पोंसेटी विधि से जन्म के तुरंत बाद शुरू करना सबसे प्रभावी है। इसमें क्रमिक प्लास्टर, आवश्यकता पर छोटी शल्य प्रक्रिया टेनोटॉमी एवं बाद में विशेष जूते “ब्रेसेस” पहनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय खंडवा में प्रत्येक बुधवार को क्लब फुट क्लिनिक संचालित होती है। यहां जांच, परामर्श, प्लास्टर उपचार, फॉलोअप एवं विशेष जूतों की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। यदि किसी नवजात के पैर जन्म से टेढ़े या मुड़े हुए दिखाई दें, तो देरी न करें। तत्काल जिला चिकित्सालय खंडवा के “क्लब फुट क्लिनिक” में आकर संपर्क करें। समय पर उपचार कराकर ये बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं।

What do you think?