Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के मृतको के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र  खंडवा 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में  मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली शाम को पंधाना तहसील के ग्राम जामली राजगढ़ के पास स्थित अर्दला तालाब के रपटे पर पलट जाने से पंधाना तहसील के ग्राम पाडल्या फाटा निवासी ट्राली में बैठे 11 ग्रामीणों की दुखद मृत्यु हो गई।

इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भारती कर  समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने पन्धाना के एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि सभी मृतकों के परिजनों के बैंक खातों की जानकारी लेकर राहत राशि तत्काल बैंक खातों में जमा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को खाने के लिए खाद्यान्न की उपलब्धता संबंधी कोई कमी ना आए यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एस डी ई आर एफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया। लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं।
गांव के कोटवार  लोकेंद्र बारे ने बताया कि उसने ट्रैक्टर चालक को रपटे पर से वाहन निकालने से मना किया था, लेकिन मना करने के बावजूद उसने वाहन निकाल लिया, जिसके तुरंत बाद यह दुर्घटना हो गई। कोटवार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पन्धाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक  सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी गौड़ा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
एस डी एम पंधाना सुश्री दीक्षा भगोरे ने बताया कि मृतकों में कु. आरती 18 वर्ष, दिनेश 13 वर्ष, उर्मिला 16 वर्ष, शर्मिला 15 वर्ष, गणेश 20 वर्ष, किरण 16 वर्ष, पाटली 25 वर्ष, रेवसिंह 13 वर्ष, आयुष 9 वर्ष, संगीता 16 वर्ष और चंदा 8 वर्ष शामिल हैं।

What do you think?