Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत हरदा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

2 min read
Text Size:

जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद पंचायत हरदा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति अंजलि जोसेफ द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में की जनपद हरदा के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों, एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी /अधिकारियों की समीक्षा बैठक में वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधानों, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रबंधन नियमों, नलजल योजना के नवीन दिशा निर्देशों के बारे में बताया गया, प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास पूर्णतः स्वीकृति एवं किस्त भुगतान की समीक्षा की गई,पूर्ण आवासों को जियो टैग करने के निर्देश दिए ,जिन पंचायतों में स्वच्छता कर, पसंपत्ति कर, प्रकाश कर, तथा जिन पंचायतों में संग्रहण की प्रगति कम पाई गई उन ग्राम पंचायतों के सचिव / ग्राम रोजगार सहायकों को 7 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अपूर्ण निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने । साथ ही फील्ड अमले को निरंतर फील्ड विजिट ,सीएम हेल्प लाइन शिकायतों को आगामी तीन दिवस में संतुष्टि पूर्वक बंद करने के निर्देश दिए गए , ग्राम पंचायत हंडिया के सचिव ओम प्रकाश कलम को कार्यों में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा राजेश्वरी चाौहान, सहायक यंत्री विश्वजीत पाटीदार, उपयंत्री, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत हरदा की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी तथा जनपद पंचायत हरदा के सचिव / ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

What do you think?